|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़कभी सिरसा डेरा से जुड़े रहे कुरुक्षेत्र निवासी रणजीत सिंह की हत्या के मामले में आरोपी अवतार सिंह की जमानत याचिका बुधवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट ने अंबाला की विशेष अदालत को 9 माह में ट्रायल पूरा करने का निर्देश भी दिया।
डेरे के प्रबंधक फकीर चंद की हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग संबंधी याचिका पर हाईकोर्ट ने 11 दिसंबर को सुनवाई तय की है। सिरसा निवासी राम कुमार की ओर से दायर याचिका में कहा गया था कि 2002 में हाईकोर्ट को दी अज्ञात शिकायत में डेरे की साध्वियों के यौन शोषण के आरोप के अलावा फकीर चंद की हत्या का भी जिक्र किया गया था। इस पर हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को दे दी थी।
यौन शोषण मामले पर तो सीबीआई ने जांच की लेकिन फकीर चंद की हत्या के पहलू पर जांच नहीं की गई। याचिका में कहा गया कि उनके पास वह सीडी है जिसमें डेरामुखी के ड्राइवर ने एक निजी टीवी चैनल पर स्वीकार किया है कि डेरा मुखी के कहने पर फकीर चंद की हत्या करने वालों में वह शामिल था। याचिका में मांग की गई कि सीबीआई को इस मामले में भी जांच के निर्देश दिए जाएं।