Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

वरदान बनी विदेशी स्टूडेंट की हर्बल खोज

पटियाला

आयुर्वेदिक पढ़ाई के हर्बल प्रेक्टिकल के लिए अमेरिका से चंबा तक पहुंचे स्टूडेंट रीमज की खोज अब स्थानीय लोगों के लिए रोजगार का कारगर जरिया साबित हो रही है। चंबा में तैयार होने वाला यह हर्बल साबुन यहां के सरस मेले में पहुच चुका है।

क्या है इसकी खासियत :

बालों और त्वचा संबंधी रोगों को दूर करने वाले इस साबुन में नारियल का तेल, ग्लीसरीन, कोलोवेमी तेल और दालचीनी का इस्तेमाल होता है। हर्बल तेलों से तैयार होने वाला यह खास साबुन घर पर ही विशेष सांचों में तैयार होता है। इस हर्बल साबुन को बनाने वाले अब्दुल बारी ने बताया कि करीब दो साल पहले शुरू हुआ यह हर्बल प्रोडेक्ट राजधानी दिल्ली के अलावा शिमला, डलहौजी व श्रीनगर में काफी मशहूर है।

अमेरिका में भी है मांग:

इस हर्बल साबुन की अमेरिका में भी काफी मांग है। विदेशों में सप्लाई का काम सहारनपुर से संचालित होता है। अब्दुल बारी ने बताया कि दो साल पहले चंबा आए अमेरिकी रीमज ने अपनी रिसर्च में इस साबुन को तैयार किया था और इसे पास करवाने के लिए उसने इसे विदेशी युनिवर्सिटी को भेजा था।

वहां पास होने के बाद इसे बनाने का तरीका रमजी ने अब्दुल के बड़े भाई कासमदीन को मुफ्त में सिखाया। रीमज ने अमेरिका में इस साबुन को प्रमोट करने का वादा भी किया था। नतीजा यह रहा है कि इस साबुन की को विदेशियों ने खूब पसंद किया और प्रदेश के अलावा विदेशों में भी इसकी चमक बिखर गई।

पंजाब में पहली बार:

अब्दुल बारी के मुताबिक वे दिल्ली और हिमाचल के बाद सरस मेले के जरिये पंजाब में पहली बार इस साबुन को लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि यह हर्बल साबुन बालों और त्वचा संबंधी कई रोगों को जड़ से दूर करने की क्षमता रखता है यही वजह है कि राजधानी दिल्ली के बाद पंजाब में लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: