|
News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल (यूबीएस) में पिछले दिनों हुए एग्जाम के दौरान एग्जामिनेशन हॉल से चार उत्तरपुस्तिकाएं गायब हो गईं। 22 घंटे बाद इसी एग्जामिनेशन हॉल से ये उत्तरपुस्तिकाएं मिल भी गईं। लेकिन पीयू प्रशासन ने इस मसले पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई।
हमेशा की तरह मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। 21 नवंबर को यूबीएस के पहले सेमेस्टर के चारों स्ट्रीम एमबीए बायोटेक, एमबीए इंटरनेशनल बिजनेस, एमबीए ह्यूमन रिसोर्स (एचआर) और एमबीए एग्जीक्यूटिव का मैनेजमेंट ऑफ प्रोग्राम का कॉमन पेपर था। शाम को एग्जाम खत्म होने के बाद जब गिनती हुई तो एमबीए एचआर के चार आन्सर शीट कम पाए गए। मामला पीयू अथॉरिटी के नोटिस में लाया गया।
दूसरे दिन प्रशासन एमबीए एचआर फस्र्ट सेमेस्टर का एग्जाम रद्द करने का फैसला लेने की तैयारी में था, कि गुम हुई आन्सर शीट्स एग्जामिनेशन हॉल से ही मिल गईं। इस दौरान 22 घंटे गुजर चुके थे।
नियमों के मुताबिक किसी भी एग्जामिनेशन हॉल से अगर स्टूडेंट आन्सर शीट लेकर भागता है या अटेडेंस के मुकाबले आन्सर शीट्स कम पाई जाती हैं, तो मामले की शिकायत पुलिस को की जाती है। उसके बाद ही बाकी आन्सर शीट्स को सीलबंद किया जाता है। लेकिन पीयू ने न तो एग्जाम के बाद आन्सर शीट्स गुम होने की शिकायत पुलिस को दी और न ही दूसरे दिन उनके मिलने की।
सवाल
-22 घंटे तक आन्सर शीट कहां गुम रहे?
-एग्जामिनेशन हॉल से आन्सर शीट गुम कैसे हुए?
-एग्जामिनेशन हॉल से ही आन्सर शीट फिर कैसे मिल गए?
-पुलिस में शिकायत दर्ज क्यों नहीं की गई?
मामला अब पीयू प्रशासन के पास (यूबीएस चेयरमैन प्रो. दिनेश गुप्ता से बातचीत)
चार आन्सर शीट्स गुम होने के मामले में क्या किया गया है?
- यूबीएस ने मामले की सूचना उसी दिन यूनिवर्सिटी प्रशासन को दे दी थी।
इस मामले में अब क्या कार्रवाई हो रही है?
-मामला पीयू प्रशासन के पास है और वही इसमें अंतिम निर्णय लेगा।
इस मामले में किसी की जिम्मेदारी तक की गई है?
-यह फैसला पीयू प्रशासन ही करेगा।