Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

मलेशिया में मंदिर तोड़ा

कुआलालंपुर वैकल्पिक स्थान आबंटित किए बगैर मंदिर तोड़ने पर मंत्रालय के प्रतिबंध के बावूजद कुआलालंपुर में नगर प्रशासन ने 15 साल पुराने एक हिंदू मंदिर को तुड़वा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशासन ने मंगलवार को तमन देसा में मंदिर तुड़वाया, जिससे हिंदू समुदाय में गुस्सा व्याप्त है।

भारतीय मूल के अग्रणी नेता व मलेशियन इंडियन कांग्रेस के अध्यक्ष सैमी वेलू ने नगर प्रशासन पर प्रहार करते हुए उससे इस कार्रवाई के बारे में सफाई मांगी है। वेलू ने आगाह किया है कि वह निजी स्तिर पर इस मुद्दे को मलेशियाई प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी के सामने उठाएंगे।

उप संघीय क्षेत्र मंत्री एम सरवनन ने कहा कि वह मंदिर ढहाए जाने से दुखी हैं और इस मुद्दे को लेकर संघीय क्षेत्र मंत्री दातुक जुलहसनन रफीक से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना कोई वैकल्पिक स्थल दिए किसी मंदिर को तोड़ा नहीं जा सकता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: