|
News
International International सैन फ्रांसिस्को.
वेब पोर्टल याहू ने सर्वेक्षण कर एक सूची में खुलासा किया है कि पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा से अधिक लोकप्रिय हैं।
याहू का कहना है कि 2008 में जिन लोगों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए सबसे ज्यादा समय तक इंटरनेट को खंगाला गया, उनमें ब्रिटनी सबसे आगे हैं। पिछले आठ वर्षे में ब्रिटनी इंटरनेट पर सबसे लोकप्रिय हस्ती के रूप में छाई हुई हैं। आठ वर्षे में से सात बार वे इस दौड़ में आगे रही हैं।
याहू का कहना है कि ओबामा सबसे अधिक बार सर्च किए गए लोगों में दूसरे स्थान पर रहे। इंटरनेट पर ब्रिटनी की झूठी तस्वीरें इसके अलावा वल्र्ड रेशलिंग एंटरटेनमेंट ने सर्च के मामले में कई इतिहास रचने वाले राजनेताओं को पीछे छोड़ दिया।
2008 में जिन लोगों और विषयों के बारे में इंटरनेट पर सबसे अधिक जानकारी मांगी गई, उनमें युवा गायिका माइली सायरस, ऑनलाइन गेम रनएस्केप, हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका अल्बा, अभिनेत्री लिंडसे लोहान और एंजेलिना जोली तथा टीवी शो अमेरिकन आयडल शामिल हैं।