|
मुंबई. मुंबई-पुणो हाईवे पर भिंगारी शिंडुग फाटक के पास मंगलवार को 11 पाकिस्तानी युवकों के परिचय-पत्र और कई यूएई वर्क परमिट से संबंधित दस्तावेज पड़े मिलने से हड़कंप मच गया है। सूत्रों के अनुसार ग्रामीणों ने इन परिचय-पत्रों और दस्तावेजों को सड़क पर पड़ा देखकर तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने इन्हें जब्त कर लिया है। ये परिचय-पत्र पाकिस्तान के विभिन्न संस्थानों से 20 से 25 वर्ष की उम्र के युवकों को जारी किए गए थे।
मुंबई पर हमले के बाद नौ आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि एक को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों के कुछ और सदस्यों के पहले ठाणो में छिपे होने की जानकारी मिली थी, लेकिन पुणो हाई-वे पर परिचय-पत्र मिलने से अब यह आशंका जाहिर की जा रही है कि संभवत: शेष आतंकी पुणो की ओर भागे हैं।