|
अमृतसर.
4 दिसंबर को पूरे विश्व में मनाए जाने वाले हग-डे की शुरुआत यूएस में सन् 1886 से हुई। हर शख्स के प्रति प्रेम भावना व्यक्त करने का सशक्त और कारगर हथियार है हगिंग यानी गले लगाना।
इस दिन दुश्मनों को भी गले लगाकर उन्हें अपनी प्यार की बेड़ियों में जकड़ा जा सकता है। भाईचारे और प्यार का संदेश लिए यह दिवस एक-दूसरे को और करीब से जानने का मौका देता है। यह हर बंदिशों और हर रिश्ते से ऊपर होता है। मां का बेटे को गले लगाना हो, भाई का बहन को या फिर पति-पत्नी को गले लगाना कहीं न कही आपसी रिश्तों में और प्रगाढ़ता लाता है और हममें नई ऊर्जा और स्फूर्ति का संचार भी करता है।
गुस्सा कम होता है
जब किसी बात को लेकर मैं नाराज हो जाता हूं या फिर घर में किसी के साथ मन मुटाव होता है तो मम्मी मुझे गले लगाती हैं और मेरा सारा गुस्सा खत्म हो जाता है।
-शिखर महाजन
अकेलापन दूर होता है
जब भी किसी बात से परेशान होता हूं और अकेलापन महसूस करता हूं तब दोस्तों को गले लगाता हूं। इससे सारा तनाव दूर हो जाता है। आज जिस तरीके से तनाव बढ़ रहा है ऐसे में यह डे लोगों को रिलैक्श करने में अच्छी भूमिका अदा कर सकता है।
-अतुल शर्मा, स्टूडेंट