Breaking News 
bhaskar Web English


HomeBusinessCorporate Corporate

होटलों को भुगतान से घबराईं बीमा एजेंसियां

कोलकाता.मुंबई में आतंकी हमलों के शिकार तीन बड़े होटलों ताज, ओबरॉय और ट्रायडेंड का आतंकी या अन्य कारणों से कारोबार और संपत्ति में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए 2800 करोड़ रुपए का बीमा है। औद्योगिक सूत्रों के मुताबिक अभी इन होटलों को हुए नुकसान के आकलन में कुछ दिन लगेंगे।

कारोबार बंद होने से नुकसान :

आरंभिक संकेतों से लगता है कि कुछ महीनों तक होटलों के बंद रहने से कारोबार को होने वाला नुकसान काफी ज्यादा हो सकता है। अगर ये होटल या इनका कोई हिस्सा 5 या 6 महीने के लिए बंद रहता है तो भारी नुकसान हो सकता है। इनके किराए काफी ज्यादा हैं। इसलिए इनमें कारोबार के नुकसान की भरपाई के लिए काफी बीमा राशि रखी गई है। इस मद में ताज का 270 करोड़, ओबरॉय का 140 करोड़ और ट्राइडेंट का 230 करोड़ रुपए का बीमा है।

संपत्ति का नुकसान :

संपत्ति में भारी नुकसान हुआ है जिसका अभी अंदाजा लगाया जाना है। बीमा क्षेत्र के एक सर्वेयर के मुताबिक ताज होटल के कुछ हिस्सों और हेरीटेज इमारत को काफी क्षति पहुंची है। पांच सितारा होटलों के पिछले मामलों के आधार पर कहा जा सकता है कि 10 लाख रुपए प्रति कमरे तक नुकसान हो सकता है।

दावे का भुगतान इंडिया टेररिज्म पूल से

9/11 हमले के बाद देश की बीमा कंपनियों ने आतंकी खतरे से होने वाले नुकसान के भुगतान के लिए इंडियन टेररिज्म पूल बनाया था। अभी तक संपत्ति को हुए नुकसान की पूल से भरपाई की जाती रही है। व्यक्तिगत दुर्घटना और सार्वजनिक देनदारी की जवाबदेही होटल पर आएगी। मेहमानों के जानमाल से संबंधित नुकसान की भरपाई पूल से नहीं की जा सकेगी। यह भी एक बड़ी राशि होने का अनुमान लगाया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: