Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

दिल्ली पर खतरा, अमरीका भी निशाने पर

वाशिंगटन/नई दिल्ली. उच्चधिकार प्राप्त सर्वदलीय अमरीकी कांग्रेस आयोग ने पाकिस्तान को दुनिया की सुरक्षा में सबसे कमजोर कड़ी करार देते हुए कहा है कि अमरीका पर अगले आतंकी हमले की साजिश उसी देश में रची जाएगी। इस बीच सुरक्षा सूत्रों के हवाले से एबीसीएन न्यूज ने कहा है कि पाकिस्तान में ऐसे 14 आतंकी और मौजूद हैं जो दिल्ली को निशाना बनाने की फिराक में हैं।

वल्र्ड एट रिस्क शीर्षक रिपोर्ट में इस्लामी देशों पर दिए गए चैप्टर में परमाणु हथियार और आतंकवाद को एक दूसरे से जोड़ते हुए आयोग ने कहा है कि आज यदि आतंकवाद और व्यापक नरसंहार के हथियारों का नक्शा बनाया जाए तो हर रेखा पाकिस्तान में एक-दूसरे से टकराएंगी।

दिल्ली पर खतरा.. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘हालांकि पाकिस्तान हमारा (अमरीका) का सहयोगी है, फिर भी यह एक गंभीर खतरा पेश करता है। पाकिस्तान में मौजूद अज्ञात आतंकवादी अमरीका को व्यापक नरसंहार के हथियार से निशाना बना सकते हैं।’

इधर मुंबई हमलों के दौरान गिरफ्तार किए गए एक मात्र आतंकवादी ने पूछताछ के दौरान बताया है कि भारत के खिलाफ हमले के लिए तैयार 24 में से केवल 10 आतंकवादी ही मुंबई पहुंचे थे और 14 अभी तक पाकिस्तान में मौजूद हैं। इस सूचना के आधार पर अमरीकी और भारतीय खुफिया एजैंसियों ने दिल्ली पर अगला हमला होने की आशंका जताई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: