|
भोपाल. रेलवे हजरत निजामुद्दीन से पुणे के बीच साप्ताहिक विंटर स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है, जिसका स्टॉपेज भोपाल भी रहेगा। यह गाड़ी 11 दिसंबर से शुरू होगी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार ठंडक में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हजरत निजामुद्दीन से पुणो के बीच 10 विशेष गाड़ियां चलाने का फैसला किया गया है। इनमें से 0478 अप हजरत निजामुद्दीन से 11 दिसंबर से प्रति गुरूवार को रवाना होगी। यही गाड़ी (0477) 12 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार पुणो से वापस जाएगी।
ये दोनों गाड़ियां भोपाल मंडल के भोपाल तथा इटारसी स्टेशन पर रुकेंगी। 0478 गुरुवार को 19 बजकर 25 मिनट पर भोपाल आएगी। जहां यह 10 मिनट रुकेगी। यह गाड़ी इटारसी पर गुरुवार को ही 21 बजकर 30 मिनट पर पहुंचेगी और वहां पांच मिनट रुकेगी। 0477 शनिवार को पांच बजकर 50 मिनट पर भोपाल आएगी तथा 10 मिनट रुकेगी।
विंटर स्पेशल बढ़ाई: रेलवे ने दुर्ग-जयपुर-दुर्ग के बीच चल रही 0869/0870 साप्ताहिक विंटर स्पेशल गाड़ी को जून, 09 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी मंडल के बीना, मुंगावली, अशोकनगर, गुना एवं रूठियाई स्टेशन से होकर गुजरती है। गाड़ियों के अन्य स्टेशनों में आगरा कैंट्र झांसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड़, कोपरगांव, अहमदनगर, दौड शामिल हैं। इन गाड़ियों में 1-1 फस्र्ट, सेकंड तथा थर्ड एसी कोच के साथ ही आठ स्लीपर क्लास, चार जनरल क्लास और दो एसएलआर सहित पेंट्रीकार भी रहेगी।