|
नई दिल्ली. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की पहली महिला अधिकारी किरण बेदी ने मुंबई के आतंकी हमलों के लिए पुलिस और विभिन्न सुरक्षाबलों व रक्षाबलों के बीच समन्वय की कमी को जिम्मेदार ठहराया है।
बेदी ने कहा कि खुफिया एजेंसियों को छह महीने पहले ही सूचना मिलने के बावजूद मुंबई में आतंकी हमला हुआ जो सुरक्षाबलों के बीच समन्वय के अभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न बलों के बीच कोई समन्वय नहीं है। चाहे राज्यों की पुलिस हो या सेना, नौसेना अथवा तटरक्षक बल। ये सभी अलग-अलग रहकर काम करते हैं। इन्हें आपसी समन्वय सीखना होगा।