Breaking News 
bhaskar Web English


HomeHealth Health

सर्दी में दिल को रखें संभालकर

नई दिल्ली. अगर आपको ठंड ज्यादा लगती है तो सर्दियों के मौसम में सावधान हो जाइए। डॉक्टरों का मानना है कि तापमान में गिरावट के साथ ही हृदय रोग का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में धमनी संबंधी बीमारी से पीड़ित मरीजों को ज्यादा वक्त घर में रहकर या फिर सर्दी से बचकर गुजारना चाहिए। कुछ डॉक्टरों का यहां तक मानना है कि ठंड शुरू होते ही ऐसे मरीजों को सर्दी रोकने की दवा ले लेनी चाहिए।

डॉक्टरों के मुताबिक, गर्मी की तुलना में सर्दी के मौसम में दिल का दौरा पड़ने के मामलों में करीब 20 फीसदी वृद्धि देखी गई है। एस्कार्ट हार्ट इंस्टीट्यूट के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. विशाल रस्तोगी ने बताया, ‘सर्दी के दौरान धमनी की बीमारी वाले लोगों की सबसे बड़ी समस्या उनके रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) का स्तर बढ़ जाना है। ऐसे में उनके लिए ब्लड प्रेशर बढ़ने से रोकने की दवा लेना जरूरी हो जाता है।’

क्या हो सकता है
तापमान घटने पर हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों में रुकावट आ जाती है। इससे हृदय को ज्यादा पंप करना पड़ता है और ब्लड प्रेशर बढ़ने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जो बाद में हार्टअटैक का कारण भी बन सकती है।

कैसे बचें
डॉ रस्तोगी के मुताबिक, ऐसी स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि सर्दी से बचा जाए। रोजाना मर्ा्िनग-वाक करने वाले लोग सूरज निकले के बाद ही टहलने के लिए बाहर निकालें। ज्यादा वक्त घर में रहें और ठंड से बचने के पूरे उपाय किए जाएं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: