Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

हम आज तय करेंगे अपना कल

जयपुर. राज्य विधानसभा की 200 सीटों के लिए 4 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सभी मतदान दल, केंद्रों पर पहुंच गए हैं। निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लगभग पौने दो लाख कर्मचारी और पुलिस तथा केंद्रीय सुरक्षा बलों की 200 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं।

बाड़मेर और जैसलमेर के दो-दो मतदान केंद्रों के लिए मंगलवार को ही दल रवाना कर दिए थे। बाकी क्षेत्रों के लिए बुधवार सुबह मतदान दल रवाना होकर शाम तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा राज्य में 3500 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। एक जोनल मजिस्ट्रेट के अधीन 10 से 15 मतदान केंद्र होंगे। हर मजिस्ट्रेट के साथ एक पुलिस दल भी होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: