Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

पूर्व मंत्री जगदीश गुप्त का निधन

ग्वालियर. भाजपा नेता और पूर्व श्रम राज्य मंत्री और पूर्व महापौर जगदीश गुप्त का बुधवार को तड़के निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को देर शाम चार शहर का नाका मुक्तिधाम पर उनके ज्येष्ठ पुत्र जितेन्द्र गुप्त ने स्वर्गीय गुप्त की पार्थिव देह को मुखाग्नि दी।

लगभग दो माह पूर्व जयपुर में डा. सुभाष धारकर ने उनके ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन किया था, लेकिन उनकी अर्धमूर्छा नहीं खत्म हो सकी थी। स्वर्गीय गुप्त 1977 में जनता पार्टी की सरकार में श्रम राज्य मंत्री थे। वह राज्य श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे और लंबे समय तक भारतीय मजदूर संघ से जुड़े रहे। 1986-87 में वे ग्वालियर के महापौर भी रहे। उनके कार्यकाल में नगर विकास की अनेक योजनाएं बनाई र्गई। वह ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके थे। वे भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष, भारतीय जनसंघ के प्रदेश महामंत्री और भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर के संगठन मंत्री भी रहे थे।

श्री गुप्त के निधन पर महापौर विवेक शेजवलकर की ओर से निगम के सचिव प्रकाश अग्रवाल ने पुष्पचक्र अर्पित किया। सांसद प्रभात झा एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने स्व. गुप्त की पार्थिव देह पर पार्टी का ध्वज चढ़ाया। उनकी अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री शीतला सहाय, श्याम विहारी मिश्रा, बैजनाथ शर्मा, श्रीधर पराड़कर, डॉ. योगेन्द्र मिश्रा, जगदीश शर्मा, वेदप्रकाश शिवहरे, विवेक जोशी, यशवंत इंदापुरकर, कांग्रेस नेता वासुदेव शर्मा, महेश मुदगल, अजीत बरैया, पदम बरैया, राकेश जादौन, धीरसिंह तोमर आदि मौजूद थे।

एक बैठक के सिलसिले में दिल्ली गए महापौर विवेक शेजवलकर ने दूरभाष पर श्री गुप्त के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, नेता सत्ता पक्ष प्रीतम नौगईयां, नेता प्रतिपक्ष देवेन्द्र सिंह तोमर एवं पार्षदगण ने श्री गुप्त के निधन पर शोक व्यक्त किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: