Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

विलासराव देशमुख का इस्तीफा मंजूर

मुंबई. 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए विलासराव देशमुख ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है, जिसे राज्यपाल ने मंजूर कर लिया है। इससे पहले बुधवार को घटक दलों के दबाव में कांग्रेस ने विलासराव से इस्तीफा ले लिया था। कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरुवार को मुंबई जाएंगे और तभी नया नेता चुना जाएगा।

नए मुख्यमंत्री के लिए पीएमओ में राज्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान और केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाम चर्चा में हैं। हमले के बाद अपनी कुर्सी खतरे में देख विलासराव दिल्ली में जबर्दस्त पैरवी कर रहे थे लेकिन उन्हें जीवनदान न मिल सका। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया जिसे स्वीकार कर लिया गया है। सूत्र बताते हैं कि राजद, लोजपा और सपा जैसे सहयोगी दल हमले के बाद से ही देशमुख की छुट्टी करने के लिए दबाव बनाए हुए थे।

ये दल उत्तर भारतीयों के खिलाफ राज ठाकरे की मुहिम से निपटने में विलासराव सरकार की नाकामी को लेकर पहले से ही गुस्से से भरे हुए थे, मुंबई हमले ने उन्हें हिसाब चुकता करने का मौका दे दिया। उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री आर आर पाटील पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं।

रविवार को सर्व दलीय बैठक से ठीक पहले यूपीए के घटक दलों की बैठक में विलासराव और आर आर पाटील के इस्तीफे की मांग की गई थी। फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा के साथ विलासराव के ताज दौरे के सवाल पर रेलमंत्री लालू यादव ने पहले ही उनको हटाए जाने के संकेत दे दिए थे। रांची की एक रैली में लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी उन पर यह कहकर हमला किया था कि जो सरकार अपने लोगों की रक्षा नहीं कर सकती, उसे बने रहने का हक नहीं।।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: