|
नई दिल्ली. विमान हाईजैक करने की चेतावनी मिलने के बाद देश के सभी प्रमुख एयरपोर्टों की सुरक्षा-व्यवस्था को एकदम कड़ा कर दिया गया है। खुफिया विभाग की चेतावनी के बाद देश के सभी एयरपोर्ट पर सुरक्षा को एकदम चाकचौबंद कर दिया गया है।
खुफिया विभान ने बताया कि कम सुरक्षावाले एयरपोर्ट पर भारतीय विमान के हाईजैक होने की संभावना है, जिसमें भारत के जयपुर, दिल्ली, बैंगलूरु, नासिक, गोवाहाटी एयरपोर्टों का समावेश है। चेतावनी मिलने के बाद सभी एयरपोर्टों पर गहन छानबीन की जा रही है। आने-जाने वाले सभी लोगों पर कड़ी निगरानी भी हो रही है।