Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

'मुंबई हमले की जांच में भारत का पूरा सहयोग करे पाक'

इस्लामाबाद. मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत दौरे के बाद अब पाकिस्तान गई अमेरिकी विदेशमंत्री कोंडोलीजा राइस ने कड़े शब्दों में पाक से कहा कि वह मुंबई हमलों की जांच में भारत की हरसंभव सहायता करें और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

राइस ने प्रधानमंत्री गिलानी, विदेश मंत्री शाह मुहम्मद कुरैशी के अलावा राष्ट्रपति जरदारी से भी मिली और मुंबई हमलों के बारे में विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा पाकिस्तान को भारत के साथ मिलकर मुंबई हमले की जांच में पूरा सहयोग करना होगा। राइस ने पाक प्रधानमंत्री गिलानी से आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को भी कहा है।

उन्होंने कहा पाकिस्तान मुंबई हमलों के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, जिस पर राष्ट्रपति जरदारी ने कहा कि वह भारत के साथ मुंबई हमलें की जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार है अगर इस हमले में पाकिस्तान का हाथ हुआ तो हम उसे सख्त से सख्त सजा देंगे।

राइस ने सभी जिम्मेदार देशों से अपील की है कि वे गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए एक साथ आएं तभी जाकर आतंकवाद का सफाया हो सकता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: