|
नई दिल्ली.
इंग्लैंड के साथ होने वाले दो टेस्ट सीरीज में भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा आज कर दी गई है। भारतीय चयनकर्ताओं ने टेस्ट टीम में काफी लंबे समय से बाहर रहे युवराज सिंह को शामिल किया है।
भारतीय टीम में एम.विजय, बद्रीनाथ और युवराज सिंह का समावेश किया गया है। टेस्ट टीम में युवराज सिंह का चयन बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
टेस्ट टीम में स्थान बनाने वाले सीनियर खिलाड़ी राहुल द्रविड के उपर इस बार काफी दबाव रहेगा। वहीं दूसरी तरफ रणजी ट्रोफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले पुजारा को इस बार भी भारतीय चयनकर्ताओं ने दरकिनार कर दिया है। इसके पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज मे शामिल किया जाएगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है...
महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), वीरेन्द्र सहवाग, राहुल द्रविड़, गौतम गंभीर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, मुनाफ पटेल, हरभजन सिंह, जहीर खान, प्रज्ञान ओझा, एस. बद्रीनाथ, मुरली विजय।