Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

दुखी आमिर

संवेदनशील आमिर खान इन दिनों दुख देने वाली खबरों से घिर गए हैं। मुंबई में हुए आतंकी हमलों ने जहां उन्हें झकझोर कर रख दिया, वहीं अपने दोस्त और चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त साउंड इंजीनियर एच श्रीधर की मौत ने भी उन्हें हिला कर रख दिया है।

श्रीधर से आमिर के संबंधों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि वह व्यस्तता के बावजूद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चेन्नई गए। श्रीधर ने ‘रंगीला,’ ‘लगान’ और आमिर अभिनीत हालिया फिल्म ‘गजनी’ में प्रमुख तौर पर अपनी तकनीकी सेवाएं दी हैं।

आमिर कहते हैं, ‘श्रीधर हमारी इंडस्ट्री के बेहद उम्दा तकनीशियन थे और इससे भी ऊपर वे मेरे नजदीकी मित्र थे। मैंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया, खासकर फिल्म ‘लगान’ की फाइनल मिक्सिंग के सिलसिले में उनका काम देख मैं उनके हुनर का और कायल हो गया था। मुझे उनकी मौत के रूप में इंडस्ट्री को हुए गहरे नुकसान का अंदाजा लग रहा है। यह दुखद खबर तब आई जब हम सभी मुंबई पर हुए आतंकी हमले के सदमे से घिरे हुए थे।’

आमिर से जुड़े सूत्र बताते हैं कि जैसे ही आमिर को श्रीधर की मौत की खबर मिली वह उनके दाह संस्कार में शामिल होने के लिए चेन्नई रवाना हो गए। श्रीधर से आमिर का गहरा रिश्ता था। उनकी कई फिल्मों के लिए उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: