|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
काजोल, ईशा कोप्पिकर और करिश्मा कपूर के बाद अब हेमा मालिनी भी डांस रियलिटी शो जज करेंगी। हेमा कलर्स चैनल पर जल्द शुरू होने वाला शो ‘डांसिंग क्वीन’ जज करेंगी। हालांकि अभी तक इस शो के प्रसारण की तारीख की घोषणा नहीं हुई है लेकिन हेमा ने इसे करने के लिए हां कर दी है।
इस बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैं एक संगीत प्रतियोगिता के एक एपिसोड की जज बनी थी लेकिन मैंने अभी तक कोई शो जज नहीं किया है। मैं एक नर्तकी हूं लेकिन मेरा नृत्य उन लोगों से अलग है, जो आज के युवा कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि एक जज के रूप में वह स्पष्टवादी तो रहेंगी लेकिन ऐसे कमैंट नहीं करेंगी जिससे लोगों का दिल टूट जाए।
उन्होंने कहा, ‘मैंने देखा है कि रियलिटी शोज में पुरुष जज महिला प्रतिभागियों के प्रति रूखा व्यवहार रखते हैं लेकिन महिला जज नरमदिल होती हैं। मैं भी इस शो में नरमदिल जज ही बनना चाहूंगी।’