|
Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood मुंबई.
दीपिका पादुकोण को भले ही बॉलीवुड के बड़े-बड़े निर्माता अपनी फिल्मों में ले रहे हों लेकिन कॉस्मैटिक कंपनी मेबिलिन ने उनसे अपना नाता तोड़ लिया है। कंपनी ने अब दीपिका की जगह डायना पैंटी को मेबिलिन के नए चेहरे के रूप में साइन किया है। सूत्रों की मानें तो दीपिका की बढ़ती कीमत के चलते कंपनी ने उनकी जगह डायना को ब्रांड एंबेसडर बनाया है।
कंपनी के एक सूत्र ने बताया कि मंदी के इस दौर ने कॉस्मैटिक इंडस्ट्री को भी नुकसान पहुंचाया है। विज्ञापन एजैंसियां अब विज्ञापनों में फिल्मी कलाकारों की बजाय मॉडल्स को लेना पसंद कर रही हैं। दीपिका को भी इसीलिए हटा दिया गया है। दरअसल, कंपनी के साथ उनका इस साल जून तक का कॉन्ट्रैक्ट था।
कंपनी उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाना चाहती थी लेकिन उन्होंने अपनी कीमत बढ़ा दी। इसलिए उनकी जगह डायना को ले लिया गया। वैसे दीपिका की जगह मेबिलिन की ब्रांड एंबैसडर बनी डायना के लिए यह सब किसी सपने के सच होने जैसा है। वह इससे पहले गार्नियर और रोहित बल, रीना ढाका और अन्य कई बड़े डिजाइनरों के लिए मॉडलिंग कर चुकी है।