Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

आईसीसी तय करेगी टी-20 विश्व कप के मैचस्थलों के नाम

दुबई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) वैस्टइंडीज में 2010 में होने वाले ट्वंटी-20 विश्व कप क्रिकेट के मैचस्थलों के बारे में अंतिम निर्णय अपनी क्वार्टरली बैठक में लेगी। यह बैठक अगले साल 31 जनवरी और 1 फरवरी को पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में होगी। ट्वंटी-20 विश्व कप के आयोजक वैस्टइंडीज और आईसीसी के बीच हुए समझौते के तहत पहले मेजबान देश संभावित मैचस्थलों के नाम के प्रस्ताव आईसीसी के समक्ष रखेगा।

आईसीसी इसी प्रस्ताव के आधार पर मैचस्थलों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी। आईसीसी के चीफ एक्जीक्यूटिव हारून लोर्गट ने कहा कि वैस्टइंडीज विश्व कप (वनडे) 2007 का सफल आयोजन कर चुका है। यहां शानदार मैच स्थलों की भरमार है। उम्मीद है कि 2010 में ट्वंटी-20 विश्व कप का आयोजन भी भव्य और यादगार होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: