Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsOther Sports Other Sports

एशियाई जूनियर शतरंज चैंपियनशिप शुक्रवार से

चेन्नई. एशियाई जूनियर ओपन शतरंज चैंपियनशिप शुक्रवार से १४ दिसंबर तक यहां आयोजित की जाएगी। आयोजन समिति के प्रमुख जेसीडी प्रभाकरण और अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव डीवी सुंदर ने पिछली रात संवाददाताओं को बताया कि नौ दौर की इस चैंपियनशिप में आठ देशों के ६८ लड़के और ३८ लड़कियां हिस्सा लेंगी।

चैंपियनशिप में भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, मंगोलिया, ईरान, नेपाल, ताजिकिस्तान और मालदीव के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ओपन चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियां दोनों हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही लड़कियों की जूनियर चैंपियनशिप का आयोजन भी किया जा रहा है।

दोनों चैंपियनशिप के विजेताओं को इंटरनेशनल मास्टर और वूमन इंटरनेशनल मास्टर का खिताब दिया जाएगा। लड़कियों में पिछली चैंपियन मैरी एन गोम्स के अलावा कृतिका किरण, मनीषा मोहंती और विश्व अंडर १४ खिताब विजेता पद्मिनी राउत तथा मंगोलिया की याम जिदुलाम दुलम सुरेन मुख्य आकर्षण होंगी। लड़कों में छह भारतीय इंटरनेशनल मास्टर एसपी सेतुरामन, अंडर १६ विश्व चैंपियन बी अधिबन, दीप सेनगुप्ता, आश्विन जयराज, पी काíतकेयन और श्याम सुंदर चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे हैं। विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद १४ दिसंबर को विजेताओं को पदक प्रदान करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: