Dainik Bhaskar Divya Bhaskar Business Bhaskar Indiainfo DNA 3Dsyndication MyFM


HomeNewsHimachal PradeshShimla Shimla

हिमाचल में अब इग्नू से एमएड

शिमला प्रदेश के विद्यार्थी अब इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से एमएड कर सकेंगे। रीजनल सेंटर शिमला को एमएड में प्रवेश शुरू करने की नवंबर के अंतिम हफ्ते में स्वीकृति मिली है। जनवरी 2009 सत्र से शुरू होने वाले दो वर्षीय एमएड कोर्स में प्रवेश के लिए बीएड की मेरिट को आधार बनाया जाएगा। एचपी यूनिवर्सिटी के इग्नू स्टडी सेंटर में कोर्स के लिए पहला सेंटर बनाया गया है।

रीजनल सेंटर से 100 रुपए का प्रोस्पेक्ट्स लेकर प्रवेश फार्म भरा जा सकता है। विद्यार्थी इग्नू की वेबसाइट से भी फार्म डाउनलोड कर आवेदन कर सकते हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 22 दिसंबर है।

इग्नू ने इसके लिए 25 सीटें निर्धारित की हैं। फार्म की जांच और मेरिट लिस्ट फाइनल होने के बाद विद्यार्थियों को काउंसिलिंग ऑफर लेटर जारी किया जाएगा। लेटर मिलने के बाद एमएड के लिए निर्धारित 30 हजार फीस जमा करानी होगी।

जनवरी सत्र से कोर्स शुरू करने की स्वीकृति मिली है। एमएड में मेरिट को आधार बनाकर ही प्रवेश दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को ऑफर लेटर मिलते ही निर्धारित फीस जमा करनी होगी। कक्षाएं इग्नू के एचपी यूनिवर्सिटी सेंटर में शुरू होंगी।

-जगदीश शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर, रीजनल सेंटर, इग्नू, शिमला





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: