|
सिडनी.
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान रिकी पोंटिग ने कहा है इस साल जुलाई में वैस्टइंडीज दौरे के दौरान उनका पसंदीदा पुल शॉट ही उनकी कलाई में परेशानी का कारण बन गया। उन्होंने कहा कि वे पुल शॉट खेलना पसंद करते हैं लेकिन इस शॉट के कारण ही उनकी दाईं कलाई चोटिल हो गई। पों¨टग ने ‘कप्तान डायरी 2008’ में इसका खुलासा किया है।
उन्होंने कहा ‘हालांकि यह चोट उतनी ज्यादा घातक नहीं जितना इसे प्रचारित किया जा रहा है। मैंने वैस्टइंडीज में ड्वेन ब्रैवों की गेंद पर पुल शॉट खेला था तभी मुझे महसूस हुआ कि मेरी दाईं कलाई कुछ सूज गई है। गेंद तो सीमा रेखा के पास चली गई लेकिन मैंने क्रीज पर मेरे साथ मौजूद शेन वाटसन से कहा कि मेरी कलाई चोटिल हो गई है।’
उन्होंने कहा कि उस पारी में मैंने सात चौके लगाए थे और उनमें से चार चौके तो कलाई का प्रयोग कर लगाए थे। पारी खत्म होने के बाद मुझे बैट पकड़ने में भी तकलीफ हो रही थी।’ पों¨टग ने कहा कि जब वे सर्जरी के लिए मेलबोर्न लौटे तब उन्हें इस चोट की गंभीरता के बारे में पता चला।
उन्होंने कहा ‘डॉक्टरों के अनुसार मेरे कलाई के अंदर की मांसपेशियां फट गईं हैं जिसके कारण मैं अपनी कलाई को सही स्थिति में नहीं रख पा रहा हूं।’ डॉक्टरों ने कहा कि इस तरह की चोट टैनिस खिलाड़ियों को लगती हैं लेकिन जिस तरह से मैं पुल शॉट खेलता हूं वो किसी टैनिस के खिलाड़ी के फोरहैंड शॉट की तरह ही होता है। यही कारण रहा कि मुझे ये चोट लगी। हालांकि ऑस्ट्रेलियाई फीजियो एलेक्स कोंटोरीस ने कहा है कि पों¨टग की चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और इससे उनके करियर पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।