Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosMumbai Mumbai

राजा चौधरी युवती से छेड़छाड़ करते धरे गए

मुंबई. हिजड़े से छेड़खानी मामले में जमानत पर छूटने के एक दिन बाद ही रियलटी शो बिग बॉस-2 के रनर-अप राजा चौधरी एक युवती से छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार हो गए। आरोप है कि वीरवार को राजा ने अपनी कार में 23 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ की। राजा को बुधवार एक हिजड़े से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

सांताक्रूज थाने के सीनियर पुलिस इंस्पैक्टर दिलीप गायकवाड़ ने बताया कि युवती ज्योतिषी है और वह राजा से पैसे लेने गई थी। राजा ने मंगलवार उसे पश्चिमी उपनगर वसरेवा के रैस्टोरैंट में बुलाया जहां युवती ने और तमाम बातें करने के अलावा राजा को बकाया पेमैंट की याद दिलाई।

बातें करते-करते रात हो जाने पर राजा ने युवती को अपनी कार में घर छोड़ने की पेशकश की। इंस्पैक्टर के मुताबिक जब वह दक्षिणी मुंबई के गिरगांव के रास्ते में थे तो राजा अगली सीट से उतर कर पिछली सीट पर युवती के साथ आ बैठा।

युवती ने बताया कि जब वह लिंक रोड पर एचडीएफसी बैंक के निकट पहुंचे तो राजा ने उस पर हाथ डाल दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब राजा ने पास ही एक पुलिस गाड़ी को देखा तो वह चौकस हो गया। इसी दौरान युवती कार से उतर गई और शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गई। प्रसिद्ध टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी का पूर्व पति राजा भोजपुरी फिल्म ‘सइंया हमार हिंदुस्तानी’ में काम कर चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: