Breaking News 
bhaskar Web English


HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

बिग बी परिवार का अनफॉरगेटेबल टूरः भारत में नहीं

दुनिया भर में धूम मचाने वाले बच्चन परिवार के शो अनफॉरगेटेबल, जिसमें इंडस्ट्री के तमाम अन्य दिग्गज कलाकार भी शामिल थे, को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद फिलहाल भारत में प्रस्तुत न करने का निर्णय किया गया है। इसके लिए प्रशंसकों को थोड़ा इंतजार करना होगा।

इसके साथ ही इस वर्ल्ड टूर के यूरोप दौरे की संभावना प्रबल हो गई है। बताते हैं कि इस टूर की रूपरेखा तैयार करने के साथ ही यह भी तय हुआ था कि इसे भारत और फिर यूरोप में अलग-अलग तिथियों में पेश किया जाएगा।

सूत्र बताते हैं, ‘यद्यपि अनफॉरगेटेबल टूर के पहले चरण के बाद भारत और यूरोप दौरे की तिथि तय नहीं की गई थी, लेकिन पहले भारत के विभिन्न शहरों में इसे पेश करने की योजना पक्की थी। अब मुंबई पर हुए आतंकी हमले और उसके बाद बड़े महानगरों में जारी रेड एलर्ट के बाद भारत के शो फिलहाल टाल दिए गए हैं।

अब पहले इसके यूरोप में शो प्रस्तुत किए जाएंगे और उसके बाद भारत का नंबर आएगा।’ हालांकि एक अन्य सूत्र का कहना है कि टूर के यूरोप के कुछ शहरों में भी कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। इस कारण जर्मनी और हॉलैंड में शो प्रस्तुत किए जाएंगे। इस बाबत शो की आयोजनकर्ता कंपनी ने इतना जरूर कहा है कि नई तिथियां जल्द ही घोषित की जाएंगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: