Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

तनाव के बीच बिछाए पलक पांवड़े

अमृतसर मुंबई में आतंकी हमलों के बाद भारत-पाक संबंधों में आए तनाव के बीच बुधवार को यहां शुरू हुए ट्रेड फेयर में पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की अगवानी की जोरदार तैयारी चल रही है। पाक चैंबर ऑफ कामर्स और लाहौर चैंबर के प्रतिनिधियों सहित 80 सदस्यों का दल गुरूवार को आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंच रहा है।

अटारी बार्डर से सुबह आकर शाम को वापस लौटने की गुजारिश इस दल के सदस्यों से की गई है। पंजाब सरकार के साथ मिलकर आयोजन कर रहे पीएचडी चैंबर आफ कामर्स के को चेयरमेन आरएस सचदेवा ने कहा कि हमने केंद्र सरकार से ज्यादा से ज्यादा वीजा देने का आग्रह किया था। आयोजनस्थल पर सुरक्षा के जबर्दस्त इंतजाम किए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: