|
नई दिल्ली. आज देर रात 1.10 मिनट के आस पास दिल्ली के अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गेट नंबर 2 फर फायरिंग होने से सनसनी फैल गई। प्राप्त खबरों के अनुसार एक सफेद रंग की क्वालिस कार में सवार 3 युवकों ने फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कम से कम तीन रांउड की फायरिंग की आवाज सुनने का दावा किया है। हालांकि अभी तक यह नहीं साबित हो पाया है कि यह किस प्रकार का हमला था लेकिन इसे आतंकी हमले की कोशिश माना जा रहा है।
कब हुई फायरिंग : रात 1.10 के आसपास
किस पर संदेह : तीन हमलावर जो क्वालिस गाड़ी में सवार होकर आए
कितने राउंड फायरिंग आवाज सुनी गई: लोगों के अनुसार तीन रांउड, सीआईएसएफ के अधिकारियों के अनुसार 2 राउंड
कहां पर हुई फायरिंग : गेट नंबर 4 पर
क्या कहना है सीआईएसएफ का
इस पूरी घटनाक्रम पर सीआईएसएफ के डीआईजी उदयन बनर्जी का कहना है कि अभी तक घटना का कोई आई प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला है जिसने फायरिंग होते हुए देखा हो। पूरी कार्रवाई फायरिंग की आवाज सुनने के आधार पर चल रहीं है। उधर एक टीवी चैनल पर चल रहीं खबर में दो लोगों ने फायरिंग होने और 3 हमलावरों के होने की बात कही है।
क्या कहना है ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी
यह घटना कोरी अफवाह है। किसी भी प्रकार के वाहन के अंदर प्रवेश करने की सूचना नहीं है।
क्या कहती है दिल्ली पुलिसदिल्ली पुलिस ने कहा है कि इसे आतंकी हमला नहीं माना जाना चाहिए और इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
राजन भगत, दिल्ली पुलिस
स्थिति नियंत्रण मेंसूत्रों से मिल रहे समाचार के अनुसार फिलहाल एयरपोर्ट स्थल पर स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन फायरिंग करने वाले लोग फरार बताए जा रहे है। पूरी घटना कैसे हुई और वे कौन लोग थे इस बात को जानने के लिए पुलिस ने अपना जांच अभियान शुरु कर दिया है।