Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

कनाडा: संकट में फंसी कंजरवेटिव सरकार

टोरंटो. एकजुट हुए विपक्ष के हाथों अपनी अल्पमत सरकार को हार से बचाने के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर संसद सत्र को निलंबित करवाने के प्रयास में जुट गए हैं। सोमवार को उनकी कंजरवेटिव सरकार को संसद में विश्वास मत का सामना करना है और इसमें उनकी हार तय मानी जा रही है। ऐसे में अपनी सरकार बचाने के आखरी प्रयास के रूप में हार्पर संसद सत्र को 27 जनवरी तक निलंबित करने के लिए गवर्नर जनरल मिशेल जीन से बैठक करेंगे।

विपक्षी पार्टियों ने मिलाया हाथ:

अल्पमत कंजरवेटिव सरकार के खिलाफ विपक्षी लिबरल पार्टी, न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी (एनडीपी) और ब्लॉक क्यूबैक ने हाथ मिला लिया है, इनका इरादा दो महीने पहले सत्ता में आई हार्पर सरकार को गिराना है।

हार्पर का विपक्ष पर हमला

इससे पहले बुधवार को हार्पर ने विपक्षी दलों के गठबंध के खिलाफ सीधा हमला करते हुए एक टेलीवीजन प्रसारण में कहा कि इस कठिन समय में उनकी सरकार को हटाना अर्थव्यवस्था के लिए खतरनाक होगा। हार्पर ने कनाडावासियों को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष यह समझौता जनादेश के खिलाफ और आपकी सहमति व वोट के बिना थोपने का प्रयास कर रहा है। इस कठिन समय में अलगाववादी ब्लॉक क्यूबैक के साथ गठबंधन कनाडा की कोई मदद नहीं कर सकता। ब्लॉक क्यूबैक फ्रांसीसी भाषी प्रांत क्यूबेक को कनाडा से अलग करने की मांग करता रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: