|
News
International International न्यूयॉर्क. यह न सिर्फ मिशेल के लिए, बल्कि अमेरिका के लिए भी एक ऐतिहासिक मौका होगा। इसे लेकर अमेरिकीवासियों में जबरदस्त उत्साह है। 20 जनवरी को बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। इसी के साथ मिशेल आधिकारिक रूप से अमेरिका की प्रथम महिला बन जाएंगी। ऐसे में आजकल अमेरिका के टॉप फैशन डिजाइनर इसी उधेड़बुन में हैं कि 20 जनवरी को समारोह के दिन मिशेल की ड्रेस कैसी होगी। उनमें मिशेल की ड्रेस को डिजाइन करने की होड़ मची हुई है। सभी डिजाइनर शानदार परिधान चुनने में मिशेल की मदद कर रहे हैं।
ओबामा परिवार भी समारोह की तैयारियों में जुटा है। फैशन कंपनी वुमंस वीयर डेली ने मिशेल की ड्रेस के 34 स्केच तैयार किए हैं। इनमें स्कर्ट-जैकेट से लेकर शाम की पार्टी के लिए गाउन तक के डिजाइन शामिल हैं। यही नहीं ओबामा की बेटियों के लिए भी ढेरों डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं।