Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

चीन की फ्रांस को चेतावनी

बीजिंग. चीन ने फ्रांस को चेतावनी दी है कि यदि राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने फिर दलाई लामा से भेंट की तो दोनों देशों के व्यापारिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं। चीन ने वीरवार को तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा और बेल्जियम के प्रधानमंत्री येव्स लेतरमे की मुलाकात पर भी नाराजगी जताई।

चीन ने यूरोपीय संघ के साथ आगामी बैठक स्थगित कर दी है। गौरतलब है कि यूरोप की यात्रा पर गए दलाई लामा का शनिवार को पोलैंड में सरकोजी से मिलने का कार्यक्रम है। इस बैठक पर ऐतराज जताते हुए चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह चेतावनी दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: