Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

लड़कियों से बातचीत का सलीका सीखिए

वाशिंगटन. लड़कियों से कैसे बात की जाए, यह समझाने के लिए एक नौ वर्षीय बच्चे ने ‘हाउ टू टॉक टू गल्र्स’ नामक एक किताब लिखी है जो हाथोंहाथ बिक रही है। इस किताब को अमरीका की एक नामी पब्लिशिंग कंपनी ने छापा है। एलेक को कैसल रॉक स्थित अपने स्कूल से एक राइटिंग प्रोजैक्ट मिला था जिसे बाद में एक किताब का रूप दे दिया गया। वहीं एक पुस्तक मेले में एलेक का अपने हाथ से लिखा एक पैमफ्लेट पांच डॉलर में बिका जिसे वहां बैस्ट सैलर का अवार्ड दिया गया। इस बात को समाचारों में प्रमुखता से दिखाया गया जिस कारण उसे एक टीवी शो में बुलाया गया।

इस शो में देखने के बाद पब्लिशिंग कंपनी हार्परकॉलिंस ने एलेक के साथ एक किताब छापने पर डील फाइनल कर दी। अब 46 पेज की यह किताब पूरे अमरीका में उपलब्ध है। एलेक ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, मैंने कई बार देखा कि लड़के लड़कियों से बात करने में हिचकिचाते हैं। अगर हम किसी को हैलो कहते हैं और दूसरी ओर से भी जवाब मिल जाता है तो एक अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहती है।

एलेक ने लड़कों को सलाह दी कि वे प्रैटी गल्र्स की तारीफों के पुल सोच समझ कर बांधें और उनसे थोड़ा बचके रहें। ऐसी लड़कियों को पहचानना काफी आसान होता है। वे बड़े बड़े झुमके पहने होती हैं और खूब सज धजकर घर से निकलती हैं। एलेक ने किताब के तीसरे अध्याय में लिखा है, ‘लड़कियां कार की तरह होती हैं जिन्हें बहुत ज्यादा तेल की जरूरत होती है।’ किताब में लिखा है कि, ज्यादातर लड़कों को सादगी से जीने वाली लड़कियां ही पसंद होती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: