|
नई दिल्ली
अधिकांश राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद केंद्र सरकार पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों में बड़ी कटौती करने की तैयारी कर रही है। इस संबंध में अगले सप्ताह वह कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकती है।
जानकारों के अनुसार पेट्रोल व डीजल में क्रमश: दस रुपए व तीन रुपए प्रति लीटर की कटौती हो सकती है। रसोई गैस के दाम भी 20 रुपए तक घटाए जा सकते हैं।
वीरवार को राजस्थान में मतदान पूरा होने के साथ चार राज्यों का चुनावी अभियान खत्म हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि सरकार अब पेट्रो उत्पादों की कीमतें घटाने के लिए स्वतंत्र है। ११ दिसंबर को हो होने वाली कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला लिया जा सकता है।
कंपनियों को मुनाफा
>> तीन वर्र्षो में पहली बार इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम व हिंदुस्तान पेट्रोलियम को पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर मुनाफा हो रहा है। मुनाफे की शुरुआत एक नवंबर से हुई है।
>> वे पेट्रोल में प्रति लीटर 14.89 रुपए व डीजल में 3.03 रुपए कमा रही हैं। >> लेकिन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केरोसीन की बिक्री पर अभी भी उन्हें 17.26 रुपए प्रति लीटर का नुकसान उठाना पड़ रहा है। >> एक एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर उन्हें 148.32 रुपए का घाटा हो रहा है।