Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

गैंगरेप के आरोपी अमन जमानत पर सुनवाई 9 को

पंचकूला 16 सितंबर को 12 वीं की छात्रा के साथ हुए सामूहिक बलात्कार मामले में पुलिस मुख्य आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही है। उधर, छात्रा के परिजनों ने आरोपी अमन की जमानत को कोर्ट में चुनौती दी थी। इस केस की सुनवाई जिला अदालत ने 9 दिसंबर की तारीख तय की है। इससे पहले अदालत ने 4 दिसंबर की तारीख तय की थी। अमन को छेड़खानी के आरोप में अदालत ने जमानत दे दी थी। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने जमानत को अदालत में चुनौती दी है।

अमन पर आरोप है कि उसने छात्रा के साथ 2007 में छेड़खानी की थी। छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया था कि अमन ने उसके साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी पर दोनों पक्षों में सहमति के बाद मामला खत्म कर दिया गया था।

छात्रा ने इस मामले में अमन का नाम भी लिया था। अमन सेक्टर-4 का रहने वाला है। उधर छात्रा के परिजनों का कहना है कि वे दोषियों को सजा दिलवा कर रहेंगे। गौरतलब है पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही पंजाब के उस गांव में घटनास्थल से सैंपल लिए थे, जहां छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। इस मामले में स्विफ्ट कार के मालिक खुशहाल ने सीबीआई जांच की प्रार्थना करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसकी सुनवाई 10 दिसंबर को होनी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: