Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़. हाथों में मोमबत्तियां लिए, वंदे मात्रम के नारे लगाते विभिन्न स्कूलों के करीब 300 बच्चों ने प्लाजा, सेक्टर-17 में मुंबई बम धमाकों में शहीद हुए सैनिकों, पुलिस अधिकारियों और निदरेष लोगों को श्रद्धांजलि दी।

पंजाब की स्वास्थ्य मंत्री लक्ष्मीकांता चावला, पंजाब यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आर.सी. सोबती और चंडीगढ़ के मेयर प्रदीप छाबड़ा ने भी मोमबत्तियां जलाकर शहीदों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

कॉलेज ऑफ आर्ट-10 के फोर्थ ईयर के स्टूडेंट सावन ने इंडिया का मैप बना कर उसमें लिखा ‘शहीदों को नमन।’ मैप को मोमबत्तियों से सजाया गया। मोमबत्तियां जलाते ही मैप जगमगा उठा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: