Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पहले पुलिस की खामोशी, अब लीपापोती

चंडीगढ़. खुलेआम एक बंदूकधारी सिटी सेंटर, सेक्टर-17 और सुखना पर घूमता रहा। बुधवार को जब 2000 पुलिसकर्मी शहर में मुस्तैद थे, तब उन्हें यह बंदूकधारी नजर भी नहीं आया। वीरवार को जब भास्कर ने सुरक्षा बंदोबस्तों की पोल खोली तो पुलिस प्रशासन के अफसरों की नींद भी टूटी। भास्कर में छपी तस्वीरें देखने के बाद भी पुलिस के सीनियर अधिकारी उन पुलिस वालांे का बाल तक बांका नहीं कर पाए, जिन्हें बंदूकधारी को रोकना चाहिए था। उल्टा बंदूकधारी (भास्कर संवाददाता) के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश की जाती रही।

खबर प्रकाशित हुई तो यूटी पुलिस संवाददाता को बयान दर्ज करने के लिए बुलाती रही और अब यह जानने का प्रयास करने लगी कि बंदूक संवाददाता के पास कहां से आई। असली थी या नकली और लाइसेंसी थी या नहीं। हालांकि पूरे दिन यूटी पुलिस के अफसरों ने सुरक्षा में कोताही बरतने के जिम्मेदार कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं की।

जब पुलिस को लगा कि दाग उन्हीं के दामन पर है और बंदूक नकली थी, तो शुरू हुई लीपापोती की कार्रवाई। दोपहर बाद इस मसले पर एक स्पेशल रिपोर्ट बनी। रिपोर्ट में बुधवार को दर्ज की गई एक डीडीआर का हवाला दिया गया है, जिसमें लिखा है कि नीलम चौकी के कर्मियों को एक गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-१७ में एक बंदूकधारी घूम रहा है और एक फोटोग्राफर उसकी फोटो कर रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तो वहां से बंदूकधारी जा चुका था।

भला अब इन पुलिसकर्मियों से कौन पूछे कि डीडीआर लिखने के बाद क्या उनका काम खत्म हो गया। कंट्रोल रूम में उक्त बंदूकधारी की सूचना की एंट्री क्यों नहीं करवाई गई। वायरलेस मैसेज फ्लैश क्यों नहीं हुए। उक्त बंदूकधारी को दबोचने के लिए क्या कदम उठाए गए। अगर पुलिस को पता था कि बंदूकधारी मीडिया कर्मी है तो उक्त मीडिया कर्मी का या मीडिया का नाम डीडीआर में दर्ज क्यों नहीं किया गया।

असलियत तो यह है कि बाबा राम रहीम

की सिक्योरिटी पर तैनात पुलिस के कई कर्मी पार्क में बैठे रहे। (देखें बुधवार को ली गई तस्वीरें।) कई कर्मी थ्री-व्हीलर पर बैठकर आराम फरमा रहे थे, तो कई कर्मी छोले-कुलचे खाते रहे और कई पुलिस कर्मियों ने तो अपनी एंटी रायट जैकेट भी बीच सड़क में रेलिंग पर टांग रखीथी। ऐसे में पुलिस की लचीली सिक्योरिटीस्पष्ट रूप से सामने आई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: