Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पीजीआई में महंगे होंगे प्राइवेट वार्ड

चंडीगढ़ . पीजीआई में इलाज कराना महंगा होने जा रहा है। अब यहां पर आने वाले मरीजों को प्राइवेट वार्ड में दाखिल होने के लिए चार सौ रुपये ज्यादा देने होंगे। वार्ड की बुकिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की फीस भी दोगुनी हो गई है। यह फैसला नई दिल्ली में पीजीआई की गर्व्िनग एवं इंस्टीट्यूट बॉडी की बैठकमें लिया गया। चार्ज बढ़ाए जाने की पीजीआई के उपनिदेशक एके गुप्ता ने पुष्टि की है।

गौरतलब है कि अभी तक पीजीआई में प्राइवेट रूम में दाखिल होने के लिए मरीज को एक दिन के 800 रुपए देने पड़ते थे। लेकिन अब मरीज को इसके लिए 1200 रुपए देने होंगे। अब तक मरीजों को प्राइवेट रूम के रजिस्ट्रेशन के लिए 100 रुपए देने पड़ते थे, तो अब 200 रुपए देने पड़ेंगे। बता दें कि पीजीआई में 94 प्रावइेट रूम हैं, जो हमेशा भरे रहते हैं। पीजीआई सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा पीजीआई प्रशासन ने बुधवार को हुई गवर्निग बॉडी में कुछ नए टेस्ट्स की भी मंजूरी करा ली है।

इसमें, बायोकेमिस्ट्री, एंडोक्राइनोलॉजी, न्यूरोलॉजी और हेमैटोलॉजी के टेस्ट शामिल हैं। इसके अलावा पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में बनी जेनेटिक लैब में आने वाली गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों के लिए भी कई टेस्ट शुरू किए गए हैं। इनमें प्री-नेटल टेस्ट भी शामिल हैं। इससे बच्चों की तमाम तरह की बीमारियों की जानकारी उनके पैदा होने से पहले ही हो सकेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: