|
टोहाना (फतेहाबाद) . टिब्बा कॉलोनी में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक हरभजन (27) की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सुषमा (24) से झगड़ा हो गया। इस दौरान हरभजन ने सुषमा के सिर पर हमला कर दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जब परिजन शव लेकर लौट रहे थे तो रास्ते में रेलवे फाटक पर हरभजन ने दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन के आगे छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया और अस्पताल पहुंचाया।