Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

ईसाई प्रचारकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

भिवानी.भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को यहां चार ईसाई प्रचारकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। इन प्रचारकों पर रुपए का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ को सूचना मिली कि दो युवक गांव पालवास में हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। वे अपने साथियों के साथ गांव पहुंचे जहां ग्रामीणों ने पहले ही ईसाई प्रचारकों रामशरण व रणदीप को पकड़ रखा था।

पूछताछ में रतेरा निवासी इन युवकों ने बताया कि वे नया बाजार में ईसाई मिशनरी के एक स्कूल की टीचर के मकान में किराए पर रहते हैं। उनके साथ एक युवती सहित कुल सात प्रचारक हैं, जिनमें दो गुजरानी गांव गए हैं।

भाजयुमो कार्यकर्ता इन दोनों को नया बाजार ले आए जहां काफी लोग जमा हो गए और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इसी दौरान पुलिस ने वहां पहुंचकर दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में भाजयुमो कार्यकर्ता गुजरानी पहुंचे और पलवल निवासी रॉबिन व कुरुक्षेत्र के जैकब को पकड़ लिया। इन दोनों की भी जमकर पिटाई की गई और पुलिस को सौंप दिया गया।

50 हजार रुपए का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन :

मुकेश गौड़ का आरोप है कि ये प्रचारक 50 हजार रुपए का प्रलोभन देकर हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करा रहे थे जबकि प्रचारक जैकब ने इससे इनकार किया। उसने कहा कि वे सिर्फ धर्म का प्रचार कर रहे थे।

फिलहाल मामले की जांच जारी है। हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ के दौरान अगर कानून के खिलाफ कोई बात सामने आई तो कार्रवाई की जाएगी। किसी के खिलाफ अभी तक मामला दर्ज नहीं हुआ है।

—उदमीराम, कार्यवाहक इंचार्ज, सदर थाना, भिवानी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: