|
गुड़गांव . चलती गाड़ी की खिड़की से गर्दन बाहर निकलने के कारण एक बच्चे की मौत हो गई। उसकी गर्दन सामने से आती एक अन्य कार की चपेट में आ गई। उसे मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। राजेन्द्रा पार्क का निवासी तरुण परिवार सहित कार से दिल्ली की तरफ जा रहा था। जब वह गुड़गांव के पॉश इलाके में पहुंचा तो तरुण के तीन वर्षीय बेटे पीयूष ने खिड़की से अपनी गर्दन बाहर निकल ली।
जिसे परिवार के किसी सदस्य ने गंभीरत से नहीं लिया। इस बीच, सामने से आ रही एक गाड़ी तरुण की गाड़ी के इतनी नजदीक से निकली कि पीयूष की गर्दन इसकी चपेट में आ गई। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पियूष के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
दूसरी तरफ सेक्टर दस थाना पुलिस को एक चालीस वर्षीय महिला का शव मिला है। बताया जाता है कि यह औरत खानाबदोश थी। उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। लेकिन इसकी पहचान नहीं हो सकी है।