|
भोपाल. नेत्रहीन व विकलांगों को राजधानी में संचालित नगर सेवा वाहनों में नि:शुल्क यात्रा मुहैया कराई जाएगी। यह निर्णय हाल ही में राजधानी की यातायात पुलिस और नगर सेवा वाहन संगठनों के बीच हुई एक बैठक में लिया गया। इसमें नगर सेवा वाहन संघ के प्रतिनिधियों ने सहजता से नेत्रहीनों और विकलांगों को नि:शुल्क यात्रा के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी।
इसके तहत अब शहर में संचालित मिनी बसों व मैजिक वाहनों में सफर करने वाले नेत्रहीन-विकलांग व्यक्तियों से कोई किराया नहीं वसूला जाएगा। इस नि:शुल्क सेवा को अमल में लाने सभी नगर सेवा वाहन स्वामियों ने अपने कर्मचारियों को निर्देश दे दिए हैं। भोपाल नगर वाहन सेवा आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गणोश बघेल ने बताया कि नगर सेवा वाहनों में एक समय पर दो नेत्रहीन व विकलांग व्यक्ति नि:शुल्क सफर कर सकते हैं।
मानवीय आधार पर नगर वाहन सेवा संगठनों ने स्वेच्छा से नेत्रहीन व विकलांगों को नि:शुल्क यात्रा देने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान की है।
-एसएस लल्ली, ट्रैफिक डीएसपी