Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

हफ्तेभर बाद दिन में भी छूटेगी कंपकपी

भोपाल. राजधानी में दोपहर को गर्मी महसूस होने का सिलसिला जारी है। ऐसे ही हालात अभी एक सप्ताह तक और रह सकते हैं, क्योंकि यहां पूर्वी हवा चल रही है और आसमान पर बादल भी कभी-कभी ही नजर आ रहे हैं।

बीती रात भी न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि महसूस की गई। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो एक रात पहले की तुलना में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। तापमान में मामूली वृद्धि का असर नहीं हुआ और रात में कंपकंपी का अहसास बरकरार था। अलबत्ता तापमान में वृद्धि का असर सुबह नजर आया जब बीते दो दिनों से सुबह के वक्त छाया कोहरा नदारद था। दोपहर तक एक बार फिर पारा चढ़ना शुरू हुआ और गुरुवार का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक सप्ताह का इंतजार
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. डीपी दुबे ने बताया कि दोपहर के तापमान में गिरावट के लिए फिलहाल करीब एक सप्ताह का इंतजार और करना होगा। वजह यह कि दोपहर के वक्त आसमान साफ है और हवाओं का रुख पूर्वी है। जो तापमान बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं। उनका कहना था कि यह इन दिनों की सामान्य अवस्था है।

बढ़ सकता है स्कूलों का समय
नसं, भोपाल। जिले के सरकारी स्कूलों में ठंडक के चलते उनके खुलने का समय बदला जा सकता है। शिक्षा विभाग ने इसका निर्णय लेने के लिए पालक शिक्षक संघ तथा स्कूल के प्राचार्य को अधिकृत कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी आरएस तोमर ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में गुरूवार को सभी स्कूलों को पत्र जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि यदि कोई स्कूल ठंडक में अपने खुलने का समय परिवर्तित करना चाहता है तो इसके लिए पालक शिक्षक संघ तथा प्राचार्य की बैठक आयोजित की जानी चाहिए। इसमें लिए गए फैसले को स्कूल स्वयं ही लागू कर सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: