|
इंदौर. रहिमन पानी राखिए बिन पानी सब सून.. कुछ इस तरह के ही दोहे लिख बच्चों ने पानी का महत्व बताया। इसके अलावा उन्होंने शानदार पोस्टर्स बनाकर भी पानी का महत्व बताया। स्कूल के ये बच्चे किसी बड़े और जानकार की भांति यह बता रहे थे कि अगर पानी नहीं रहा तो दुनिया खत्म हो जाएगी इसलिए आज सभी को आगे आने की जरूरत है।
जरूरत हर समय
स्टूडेंट वैभव कोठारी ने पानी के महत्व को समझाते हुए कहा कि अगर हम चाहते हैं कि भविष्य में पानी मिलें तो हमें पानी बचाना होगा। इसके लिए हम सभी को मिलकर जाने-अनजाने होने वाले पानी की बर्बादी को रोकना होगा।
अनदेखा न करें
स्टूडेंट सोमित मिश्रा ने कहा कि शहर में जिस तरह पानी की समस्या आ रही है उससे अब लोगों को पानी बचाना ही होगा। घर, आसपास या कहीं भी खुला नल देंखे तो उसे तुरंत जाकर बंद करना चाहिए। मैं सभी से पानी बचाने और इसकी बर्बादी रोकने के बारे में कहूंगा।
एकजुट होना होगा
आयुष कोठारी ने कहा कि अपनी सभी जरूरतों के लिए उचित मात्रा में ही पानी का उपयोग करना होगा तभी हम पानी बचा पाएंगे। इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा।
पानी का उपयोग उचित मात्रा में करें
टीचर वहीदा जाफरी बताती हैं कपड़े हाथ से धोएं और वॉशिंग मशिन का प्रयोग कम करें। वॉशिंग मशिन से निकलने वाले पानी का फ्लेश में प्रयोग करें। उन्होंने बताया इससे स्टूडेंट्स को पानी के महत्व को समझने की आवश्यकता है जिससे अपव्यय रोका जा सकेगा। धरती के निचे पानी के स्तर को बढ़ाया जा सकेगा।
पानी की कीमत अमूल्य प्रिंसिपल दिलीप वासु बताते हैं पानी की एक-एक बूंद कीमती है। अगर इसी तरह से पानी की बर्बादी होती रही तो भविष्य में एक-एक बूंद पानी के लिए पैसे देना पड़ेंगे। खाड़ी देशों में पानी की कीमत पेट्रोल से ज्यादा है। आज जरूरत है शहर में सभी को आगे आने की और पानी की एक- एक बूंद की कीमत को समझने की। उन्होंने बताया एक ओर पेड़-पौधों को काटा जा रहा है इससे वातावरण प्रभावित हो रहा है। हमारे आसपास का वातावरण हरियाली से भरपूर रहेगा तो ही स्वच्छ और पर्याप्त पानी की आशा की जा सकती है।