|
इंदौर. राज्य गृह मंत्रालय ने मुंबई और अन्य प्रदेशों में हुए आतंकवादी हमले के बाद मध्यप्रदेश व खासकर इंदौर में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने के निर्देश शासन को दिए हैं। प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में गोपनीय पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। 6 दिसंबर को माहौल न बिगड़े इसलिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए जाएंगे।
मंत्रालय ने यह भी कहा है अगर अतिरिक्त फोर्स लगाने की आवश्यकता हो तो शासन को इससे अवगत करा दें। कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि शहरभर में चौकसी बरती जाएगी। पुलिस व प्रशासन आपस में तालमेल बैठाकर इस दिन स्थिति पर नजर रखेगो।