Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosIndore Indore

एयरपोर्ट पर बढ़ाई चौकसी

इंदौर. एयरपोर्ट के लचर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी अलर्ट हो गई। गुरुवार को एयरपोर्ट सुरक्षा इंतजामों की तस्वीर पूरी तरह बदली हुई नजर आई। हालांकि अधिकारी इसे देश के प्रमुख हवाई अड्डों पर हाई हलर्ट के बाद किए गए इंतजाम बता रहे हैं।

इस तरह बदली तस्वीर

प्रवेश द्वार
बुधवार : एक भी सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था।
गुरुवार : गेट पर बंदूकधारी जवान तैनात था। गेट के बाहर बेरिकेड्स भी लगाए गए, जिससे कोई वाहन तेज रफ्तार से अंदर प्रवेश नहीं कर सके। वाहनों के दस्तावेज भी देखे जा रहे थे।

टर्मिनल गेट
बुधवार : सिर्फ प्रवेश टिकट दिखाकर कोई भी अंदर जा रहा था।
गुरुवार : टर्मिनल बिल्डिंग में जाने के लिए प्रवेश टिकट देखने के अलावा वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी अंदर जाने वाले व्यक्ति की भी तलाशी ले रहे थे।
एयरपोर्ट डायरेक्टर कक्ष से टर्मिनल बिल्डिंग में जाने का रास्ता
बुधवार : एयरपोर्ट डायरेक्टर के कक्ष के सामने छत पर से होकर कोई भी टर्मिनल बिल्डिंग में जा सकता था।
गुरुवार : छत से टर्मिनल बिल्डिंग में जाने वाले रास्ते पर ताला लगा दिया गया।

दो बार चेकिंग की जा रही है
>> एयरपोर्ट के सुरक्षा इंतजाम की क्या स्थिति है?
िहमने सुरक्षा बढ़ा दी है। यात्रियों के सामान की दो बार चैकिंग की जा रही है। सुरक्षाकर्मी इस बात पर भी निगाह रख रहे हैंकि कोई व्यक्ति परिसर में बिना वजह तो नहीं घूम रहा है।
>> क्या अतिरिक्त बल बुलवाया गया है?
िसीआईएसएफ के अलावा स्थानीय पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर व आसपास के पूरे क्षेत्र में सुरक्षाकर्मी नजर रख रहे हैं।
(एअरपोर्ट डायरेक्टर आरके सिंह से बातचीत)





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: