Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पोलिंग पार्टी की बस पलटी, एक मृत

भीलवाड़ा. मतदान केंद्र से लौट रही पोलिंग पार्टी की मिनी बस कोटा मार्ग पर कुड़ी ग्राम के नजदीक पलट गई। इसके बाद बस में आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया, जबकि 13 जने घायल हो गए। बस में 17 लोग सवार थे। मांडलगढ़ क्षेत्र के मानपुरा, रलायता सहित चार गांवों में मतदान के बाद चुनाव दल के सदस्य इस मिनी बस से भीलवाड़ा लौट रहे थे।

पिटने के लिए छोड़ गए जिलाध्यक्ष को : डूंगरपुर विधानसभा क्षेत्र के बिछीवाड़ा में मतदान से पहले कुछ लोगों ने भाजपा नेताओं पर हमला कर दिया। सभी नेता भाग गए। जिलाध्यक्ष गजेन्द्र चौहान को छोड़ गए। पुलिस ने घायल चौहान को अस्पताल पहुंचाया।

शराब बांटते भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरफ्तार : कपासन के आकोला में चुनाव की पूर्व संध्या पर शराब बांटने के प्रयास में भाजपा मंडल अध्यक्ष लीलाधर जोशी सहित दो को गिरफ्तार किया गया। सिंघवी पर बंदूक तानी : छबड़ा में प्रतापसिंह सिंघवी दोपहर 12:30 बजे वोट डालने पहुंचे तो सीधे मतदान केंद्र में जाने लगे। सुरक्षाकर्मी ने रोका तो सिंघवी समर्थकों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। इस पर सुरक्षाकर्मी देवेंद्र सिंह ने भी बंदूक तान ली।

दिलावर के भाई ने किया बूथ पर कब्जा बारां-अटरू क्षेत्र के अरनिया गांव में भाजपा प्रत्याशी एवं मंत्री मदन दिलावर के भाई कृष्ण मुरारी ने बूथ संख्या 129 पर कब्जा कर लिया। इस दौरान उन्होंने 17 वोट भी डाल दिए। यह घटना शाम को 4: 55 बजे हुई। बूथ लेवल अधिकारी बृजमोहन के अनुसार घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दे दी गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: