|
News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. डाक विभाग पांच दिसम्बर से शहर के पांच प्रमुख डाक घरों में 24 कैरेट के सिक्कों की बिक्री करेगा। इनकी बिक्री रिलायंस मनी व वल्र्ड गोल्ड काउंसिल के सहयोग से होगी।
जानकारी के अनुसार, 24 कैरेट के सिक्के लश्कर व मुरार पोस्ट आफिस में आफिस समय पर बेचे जाएंगे। ये सिक्के आधा, एक, दो, आठ व दस ग्राम के होंगे। रिलायंस मनी मिलावट नहीं होने की पूरी गारंटी देगी। कंपनी हर रोज सोने के दाम देख सिक्कों की कीमत तय करेगी। उपभोक्ताओं को 50 हजार रुपए से ज्यादा राशि सिक्के खरीदने पर पेन कार्ड की फोटो प्रति देना अनिवार्य होगी।
ग्वालियर के अलावा भोपाल व इंदौर में भी ये सिक्के बेचे जाएंगे। ग्वालियर में लश्कर सिटी, ग्वालियर आरएस,मुरार, ग्वालियर सिटी व एक अन्य डाकघर में बिक्री की जाएगी। इनमें अच्छा रिस्पांस मिलने के बाद अन्य डाकघरों में भी सिक्के बेचे जाने की योजना है। 31 दिसम्बर तक सिक्का खरीदने वाले ग्राहक को कंपनी छूट देने की योजना भी बना रही है।
पोस्टमास्टर देंगे सिक्का
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिक्कों की ब्रिकी डाक घर के काउंटर्स से नहीं की जाएगी। सिक्का लश्कर व मुरार मुख्य डाक घरों के पोस्टमास्टर ही देंगे। सिक्के के साथ कंपनी की रसीद भी दी जाएगी।