|
मुंबई. महाराष्ट्र के नए उप-मुख्यमंत्री के रूप में छगन भुजबल के नाम का एलान शरद पवार ने आज कर दिया है। पवार ने कहा कि छगन भुजबल उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ गृहमंत्रालय भी संभालेंगे। इसके पहले एनसीपी के सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से छगन भुजबल को उप-मुख्यमंत्री चुना।
गौरतलब है कि इससे पहले उप-मुख्यमंत्री आर.आर.पाटिल के इस्तीफा दे देने के बाद यह पद खाली हो गया था जिसके बाद आज इस पद पर भुजबल को बैठा दिया गया है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के लिए कश्मकश तेज हो गई है।
मुख्यमंत्री का एलान संभवतः आज शाम तक किया जाएगा, वैसे सूत्रों के अनुसार चव्हाण का नाम मुख्यमंत्री के लिए सबसे बड़े दावेदार के रूप में माना जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ राणे भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पाने के लिए आगे आ गए हैं।