Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

रायगढ़. बुधवार रात शहर से लगे नवापारा में तीन युवकों द्वारा दिए गए धक्के से गिरकर किराना दुकानदार चंदेला साहू उम्र 60 वर्ष की हुई मौत को लेकर गुरुवार को जूटमिल क्षेत्र में बवाल मच गया। घटना के बाद भी आरोपी युवकों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होते देख मोहल्लेवासी भड़क उठे और जूटमिल पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

कोतवाली पुलिस ने बताया कि ३ दिसंबर की रात जूटमिल क्षेत्र स्थित नवापारा के साहू मोहल्ले में घर में ही किराना दुकान चलाने वाला चंदेला साहू अपनी दुकान बंद कर खाना खाने के बाद परिवार के साथ घर में सो रहा था।

इसी दौरान में मोहल्ले में शराब पीने के बाद तीन लड़के रेशम लाल साहू, ओमप्रकाश साहू व कमलेश्वर साहू रात करीब साढ़े ११-१२ बजे नशे की हालत में चंदेला के घर पहुंचे और कुछ सामान लेने के लिए जोर-जोर से दरवाजा पीटने लगे। इस बीच जैसे ही चंदेला दरवाजा खोलने के लिए पहुंचा तीनों युवकों ने जोर से दरवाजे पर धक्का मार दिया।

इस जबरदस्त धक्के से दरवाजा चंदेला के सिर पर लगा और गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना की खबर मिलने के बाद रात को ही जूटमिल पुलिस चौकी से दो सिपाही मौके पर पहुंच गए मगर किसी ने भी उन्हें घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं दी। चूंकि पंचनामा व पीएम आदि कार्रवाई सुबह होती इस लिए सिपाही रात भर वहीं थे। मगर इस दरम्यान मोहल्ले के युवक पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाने लगे।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब ६ बजे नवापारा से नरेंद्र उर्फ बंटी चौबे के नेतृत्व में करीब ५क्-६क् लोगों की भीड़ पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जूटमिल थाने आ पहुंची और हत्यारों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए चौकी में घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की वरन पुलिस कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना की खबर मिलने के बाद कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह से भीड़ को खदेड़ा।

हत्या का मामला हुआ दर्ज
कोतवाली पुलिस ने दुकानदार की मौत के मामले में प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट के आधार पर रेशम लाल, ओमप्रकाश व कमलेश्वर के खिलाफ भादवि की धारा 302, 34 के तहत अपराध कायम किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में कमलेश्वर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।

तोड़फोड़ का मामला भी कायम
जूटमिल पुलिस चौकी में घुसकर तोड़फोड़ करने और शासकीस कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने मुकदमा कायम किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि चौकी में तोड़फोड़ करने वाले नरेंद्र उर्फ बंटी चौबे सहित अन्य के खिलाफ भादवि की धारा 186, 147, 148,149, 426, 353 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: